फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian great Ricky Ponting hailed Indian batter Virat Kohli big in revolutionizing Test cricket in India

Ricky Ponting: पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट को बदलने में इस भारतीय बल्लेबाज की भूमिका को सराहा, खूब की प्रशंसा

Thu, 12 Sep 2024 05:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Sep 2024 05:14 PM IST
सार

भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी कुछ यादगार जीत दर्ज की। कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है।

विज्ञापन
Australian great Ricky Ponting hailed Indian batter Virat Kohli big in revolutionizing Test cricket in India
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज से पहले कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग में भारत में टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कोहली की भूमिका की सराहना की है। भारत के पूर्व कप्तान की तारीफ करते हुए पोंटिंग ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज अब बड़े मंच से नहीं डरते और इसका सबूत विदेशों में भारतीय टीम की सफलता है। 
विज्ञापन

पोंटिंग ने पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की भी सराहना की जिन्होंने जून में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बाद यह पद छोड़ दिया था। पोंटिंग ने कहा, कोहली की कप्तानी की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और राहुल द्रविड़ ने पिछले चार साल में इसे जारी रखा। कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम पर प्रभाव बहुत शानदार होगा और उनके पास स्टार खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में भारत को मिली है ऐतिहासिक जीत 
भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी कुछ यादगार जीत दर्ज की। कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है और जब वह टीम में नहीं थे तब भी उनका आत्मविश्वास टीम पर हावी रहा। ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में पिछली टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्म के कारण पहले मैच के बाद भारत रवाना हो गए थे। लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने चोट और मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से जूझते हुए सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

कोहली का बेहतर है ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 169 रन का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में उन्होंने 47.48 के औसत से 2042 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी। 26 से 30 दिसंबर तक भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेलबर्न में होंगी। सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed