फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian fast bowler Pat Cummins rested for third T-20 against pakistan

ऑस्ट्रेलिया का यह धाकड़ गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 से हुआ बाहर

Wed, 06 Nov 2019 03:15 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Nov 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Australian fast bowler Pat Cummins rested for third T-20 against pakistan
pat cummins

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए आराम देने का फैसला किया गया है। कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि कमिंस को 21 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया का यह गेंदबाज कैनबरा से पर्थ के लिए उड़ान भरने वाली टीम में शामिल नहीं हुआ और इसके बजाय वह सिडनी चला गया।  

विज्ञापन


कमिंस शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल सकते हैं। इस टूर्नामेंट में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे अन्य राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दोनों टी-20 मुकाबलों में भाग लिया था। ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान रखने वाले कमिंस ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में 31 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच आठ नवंबर को खेला जाएगा जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed