फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Cricketer Rod Marsh passes away at 74 sufferd heart attack last week

Rod Marsh Demise: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रोड मार्श का निधन, पिछले हफ्ते आया था हार्ट अटैक

Fri, 04 Mar 2022 08:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 08:58 AM IST
सार

रोड मार्स को पिछले हफ्ते हार्ट अटैक आया था। इसके बाद वे कोमा में चले गए थे। एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया। उन्होंने 1968 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984 में संन्यास का एलान किया था। 
 

विज्ञापन
Australian Cricketer Rod Marsh passes away at 74 sufferd heart attack last week
रोड मार्श - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रोड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था और वे कोमा में चले गए थे। एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डॉ लचलान हेंडरसन ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के निधन की पुष्टि करते हुए कहा "यह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट और उन लोगों के लिए बहुत दुखद घटना है, जिन्होंने रोड मार्श को प्यार किया और उनकी तारीफ की। रोड ने जिस तरह से क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रहते हुए, जो सुख उन्होंने फैंस को दिया, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। लिली की गेंद पर मार्श ने पकड़ा कैच। यह वाक्य हमारे क्रिकेट में बहुत अहमियत रखता है।"
विज्ञापन


रोड मार्श ने 1968 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984 में संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने 257 प्रथम श्रेणी मैचों में 11067 रन बनाए। उनका औसत 31.17 का था। अपने करियर में उन्होंने 869 शिकार भी किए। 
विज्ञापन


कोच और चयनकर्ता के रूप में भी दी सेवाएं
रोड मार्श ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचानने, उनको कोचिंग देने और बाद में मेंटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। ऑस्ट्रेलिया के अलावा भी उन्होंने कई देशों में कोच और डायरेक्टर के रूप में काम किया। डेनिस लिली और रोड मार्श की जोड़ी विश्व क्रिकेट में अलग पहचान रखती है। मार्श ने 95 बार डेनिस लिली की गेंद पर कैच पकड़कर कई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पर्थ में जन्में मार्श ने अपने भाई ग्राहम के साथ क्रिकेट सीखा था। दोनों ने शुरुआत में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। इसके बाद ग्राहम पेशेवर गोल्फर बन गए और ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


50 साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सेवा की
1970 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले रोड मार्श ने पहले एक विकेटकीपर और फिर राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में अहम योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने कोच के रूप में भी सभी को प्रभावित किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट में 26.51 औसत से 3633 रन बनाए। इसके साथ ही 355 शिकार भी किए। वहीं 92 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 1225 रन निकले और उनका औसत 20.08 का था। वनडे में उन्होंने 124 शिकार किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed