{"_id":"599b0fa54f1c1bf5128b4803","slug":"australian-cricket-team-s-practice-game-vs-bangladesh-cricket-board-xi-cancelled-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश दौरे में ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया अभ्यास मैच, बारिश के कारण मैदान की स्थिति खराब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश दौरे में ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया अभ्यास मैच, बारिश के कारण मैदान की स्थिति खराब
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
डेविड वार्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एकमात्र अभ्यास मैच को मैदान की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया है। फातुल्लाह में यह दो दिनी अभ्यास मैच मंगलवार से शुरू होना था लेकिन भारी वर्षा के कारण मैदान में काफी पानी भर गया है। ऐसे में मैच होना संभव नहीं दिख रहा था।
एक दशक में पहली बार बांग्लादेश का दौरा कर रही ऑस्ट्रेलिया टीम के पास टेस्ट सीरीज से पहले यही एकमात्र अभ्यास मैच था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वैकल्पिक स्थान की पेशकश की लेकिन सुरक्षा कारणों से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंतिम समय में मैच स्थल बदलने से इनकार कर दिया। ऑस्ट्रेलिया 2006 के बाद बांग्लादेश का दौरा कर रही है। पहला टेस्ट रविवार से शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को 2015 में भी बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम ने दौरा रद्द कर दिया था। बांग्लादेश के कड़ी सुरक्षा के आश्वासन के बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए राजी हुई है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच डेरेन लेहमैन ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हमें अभ्यास मैच देने के लिए अच्छा प्रयास किया लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया। ढाका के आसपास अच्छी व्यवस्था है लेकिन इस देश की जनता बारिश के कारण काफी परेशान है। हमारी संवेदना बांग्लादेश की जनता के साथ है।