{"_id":"5ab92b814f1c1b91778b7949","slug":"australian-cricket-investigation-reach-south-africa-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे तक उड़ी रहेगी स्टीव स्मिथ की नींद, CA ने शुरू की बॉल टैंपरिंग की जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले 24 घंटे तक उड़ी रहेगी स्टीव स्मिथ की नींद, CA ने शुरू की बॉल टैंपरिंग की जांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
जेम्स सदरलैंड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हुई बॉल टेंपरिंग की जांच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष जेम्स सदरलैंड और बोर्ड के अधिकारी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं और माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में इस मामले पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
सदरलैंड के साथ सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट हावर्ड और सीनियर कानूनी सलाहकार इयान रॉय ने इस मामले पर अपनी जांच शुरू कर दी है। सदरलैंड ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि वह रॉय से चौथे टेस्ट के दौरान जोहानबर्ग में मिलेंगे और वहीं पर इस विवाद की जांच पर बातचीत करेंगे। वहीं, सीए के चैयरमेन डेविड पीवर ने भी कहा है कि उम्मीद है कि अगले 48 घंटे के अंदर बोर्ड इस पर अपना फैसला सुना देगा।
विज्ञापन
पीवर ने कहा कि इस पूरे विवाद पर बोर्ड और क्रिकेट फैंस टीम से जवाब चाहता है और हम इस पर फैसला लेने से पहले अपनी कार्रवाई पूरी करने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस विवाद के बाद स्टीव स्मिथ को अपनी कप्तानी और डेविड वॉर्नर को उप-कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया है। जबकि आईपीएल की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ को कप्तानी से हटाकर अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान नियुक्त करने की घोषणा कर दी है।