फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian cricket coach justin langer happy with stressed indian team before boxing day test

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने फिर टीम इंडिया के जख्मों को कुरेदा, मेलबर्न टेस्ट से पहले याद दिलाई एडिलेड की पारी

Thu, 24 Dec 2020 12:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Australian cricket coach justin langer happy with stressed indian team before boxing day test
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइंड गेम जारी है, टीम के खिलाड़ी लगातार भारतीय टीम के पहले टेस्ट के प्रदर्शन का जिक्र कर मेहमान टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि एडीलेड टेस्ट में 36 रन पर सिमटी भारतीय टीम से उन्हें सहानुभूति है लेकिन उन्हें खुशी है कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मेहमान टीम दबाव में है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 36 रन के उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर समेटकर पहला टेस्ट ढाई दिन में ही जीत लिया था। लैंगर ने कहा कि उनकी टीम विराट कोहली की गैरमौजूदगी का फायदा उठाना चाहेगी जिससे नए कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव बनेगा।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि अगर वह भारतीय कोच रवि शास्त्री की जगह होते तो क्या करते, उन्होंने कहा, ‘मुझे इससे कोई सरोकार नहीं। मैं खुद काफी तनाव झेल चुका हूं। मेरी विरोधी टीम से सहानुभूति है और मुझे पता है कि उन्हें कैसा लग रहा होगा। भारतीय टीम अगर दबाव में है तो मैं खुश हूं क्योंकि क्रिसमस के इस सप्ताहांत पर हम दबाव में नहीं हैं।’ उन्होंने स्वीकार किया कि कोहली और मोहम्मद शमी की कमी भारतीय टीम को खलेगी लेकिन उनका फोकस अपनी टीम की रणनीति पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंगर ने कहा, ‘आप कोई भी खेल खेलें लेकिन दो स्टार खिलाड़ी अगर बाहर हैं तो टीम को कमी तो खलती ही है। विराट कोहली महान खिलाड़ियों में से है और शमी काफी प्रतिभाशाली है। उनके नहीं होने से हमें फायदा मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमें पहले ही दिन से दबाव बनाना होगा क्योंकि रहाणे नया कप्तान है। किसी भी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नहीं रहने से टीम कमजोर हो जाती है और यही सच्चाई है।’

उधर टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहने पर लैंगर ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि वह खेलेगा। पिछले तीन सप्ताह से वह वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहा है।’


टिम पेन की बल्लेबाजी को लेकर भी चर्चा हो रही है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई हर विकेटकीपर बल्लेबाज की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना करते हैं लेकिन कोच ने उन पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘गिलक्रिस्ट महानतम खिलाड़ियों मे से हैं क्योंकि उन्होंने खेल को बदल दिया। लेकिन मुझे टिम पेन पर पूरा भरोसा है। चाहे विकेटकीपिंग हो, कप्तानी या बल्लेबाजी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed