{"_id":"b39f5546-9236-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"australian-captain-clarke-back-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से मुसीबत बनी है क्लार्क की चोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लंबे समय से मुसीबत बनी है क्लार्क की चोट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन हो या कप्तान माइकल क्लार्क की पीठ की चोट इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानियां खत्म होती नजर नहीं आती हैं। बावजूद इसके कप्तान क्लार्क दिल्ली टेस्ट में शानदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पिछले तीन टेस्टों में मिली हार से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने काफी कुछ सीखा है। मोहाली में उन्होंने भारतीयों जोरदार टक्कर दी है। अब दिल्ली टेस्ट उनके जीतने की बारी है।
विज्ञापन
क्लार्क ने यहां तक खुलासा किया कि उनकी पीठ की चोट की समस्या आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है। जब वह 17 साल के थे तब से ही इस समस्या से जूझते आ रहे हैं। लेकिन हर बार इलाज के बाद उन्हें राहत मिली है। मोहाली में वह काफी दर्द में थे। बावजूद इसके मैदान में उतरे।
विज्ञापन
हालांकि यहां उन्हें राहत है। लेकिन सौ प्रतिशत वह अभी भी ठीक नहीं हैं। जब तक वह पूरी तरह से फिट होने के लिए आश्वस्त नहीं हो जाते हैं तब तक वह इस टेस्ट में खेलने के बारे में फैसला नहीं करेंगे।
क्लार्क ने कहा कि इस श्रंखला के दौरान उनके हर खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। अब उनकी टीम यहां की स्थितियों से लेकर विरोधियों की क्षमता से पूरी तरह वाकिफ है। यही कारण है कि उन्हें उम्मीद है कि चौथे टेस्ट में उनकी टीम जीत सकती है।
उन्होंने वाटसन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि यह बल्लेबाज यहां चलेगा और उन्हें घर वापसी से पहले जीत की दहलीज तक पहुंचाएगा। क्लार्क ने यह भी संकेत दिए कि अगर मैथ्यु वेड पूरी तरह से फिट होते हैं तो विकेट कीपर के रूप में वह उनकी पहली पसंद होंगे।