{"_id":"66f128d30a7b8110ba086534","slug":"australian-batter-steve-smith-says-jasprit-bumrah-arguably-the-best-fast-bowler-across-formats-ahead-of-bgt-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया हर प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया हर प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
Mon, 23 Sep 2024 02:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:08 PM IST
सार
बुमराह पर ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और मेहमान टीम की पहली पारी जल्द समेटने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
बुमराह और रोहित
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले ही कंगारू टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की है। स्मिथ ने बुमराह को सभी प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से सीरीज की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती है। भारत को अगर इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगानी है तो बुमराह का योगदान काफी अहम रहेगा। बुमराह पर ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और मेहमान टीम की पहली पारी जल्द समेटने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मिथ ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, बुमराह शानदार गेंदबाज हैं। मैं उनका सामना नई गेंद, थोड़ी पुरानी गेंद या पुरानी गेंद से करूं, उनके नाम सभी तरह से बल्लेबाज को परेशान करने की प्रतिभा है। बुमराह सभी तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण होता है।
टेस्ट में 10000 रन का आंकड़ा पार करने के करीब स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया का यह 35 वर्षीय बल्लेबाज पिछली कुछ सीरीज से ओपनिंग करता आया है और माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्मिथ इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद से बाद ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग जोड़ी को लेकर चर्चा चल रही है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने कंगारू टीम के लिए 109 टेस्ट खेले हैं। स्मिथ के नाम लाल गेंद के इस प्रारूप में फिलहाल 9685 रन हैं और उनकी नजरें भारत के खिलाफ टेस्ट में 10000 रन का आंकड़ा पूरा करने पर टिकी होंगी।

प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से अपना प्रभाव छोड़ा है। वह अब तक 37 मैचों में 164 विकेट ले चुके हैं। भारत को कई मैच जिताने में बुमराह का अहम योगदान रहा था। उन्होंने इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।