डेढ़ सौ से ज्यादा रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली है। कंगारूओं ने बॉक्सिंग डे टेस्ट 177 रनों से जीता। इस बड़ी जीत के बाद टीम के हौसले बुलंद है। अब टीम की नजर सीरीज के आखिरी मैच को भी जीतने पर है।
दूसरे टेस्ट मैच में शुरुआत से ही मैच ऑस्ट्रेलिया के पकड़ में था। पहली पारी में 551 रनों पर पारी घोषित करने से पहले टीम के चार बल्लेबाजों ने शतक ठोंका। इनमें जोए बर्न्स (128), उस्मान ख्वाजा (144), स्टीवन स्मिथ (134 नाबाद) और एडम वोग्स (106) शामिल थे। हालांकि इनके बीच इकलौते बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ 23 रन ही बना सके।
जवाब में कैरिबियाई टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि टीम ने 100 ओवर से ज्यादा का मैच क्रीज पर बिताया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्टीवन स्मिथ के 70 रन नाबाद की बदौलत 3 विकेट पर 179 रन ठोके और आखिरी दिन विंडीज को 282 रनों पर ढेर कर दिया।
हारकर भी विंडीज टीम ने खेली तीन साल की सर्वश्रेष्ठ पारी
दरअसल, दोनों पारियों में विंडीज टीम ने 80 से ज्यादा ओवर खेले। 2012 के बाद यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज ने टेस्ट मैच में क्रीज पर 80 से ज्यादा ओवर तक क्रीज में वक्त बिताया।
विंडीज टीम ने पहली पारी में 100.3 ओवर और दूसरी पारी में 88.3 ओवर तक क्रीज पर वक्त बिताया। टीम के मैन ऑफ प्लेयर ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज नॉथन लियोन को मिला। उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट ( 4 और 3) लिए। तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने भी कुल 7 विकेट लिए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 212 रनों से जीत दर्ज की थी। मैन ऑफ द प्लेयर एडम वोग्स रहे थे। उन्होंने 269 रन नाबाद पारी खेली थी।