{"_id":"6227a6ca1a3e110979562300","slug":"australia-womens-2020-t20-world-cup-win-immortalised-to-be-displayed-at-melbourne-cricket-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक: एमसीजी पर लगेगी ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्वकप विजेता टीम की कलाकृति, पहली बार होगा यह काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐतिहासिक: एमसीजी पर लगेगी ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्वकप विजेता टीम की कलाकृति, पहली बार होगा यह काम
Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
सार
दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, अब उस जीत की कलाकृति मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर स्थायी तौर पर प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी। एमसीजी में महिलाओं के खेल से जुड़े किसी टीम की पहली कलाकृति होगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट
- फोटो : ICC twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, अब उस जीत की कलाकृति मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर स्थायी तौर पर प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी। एमसीजी में महिलाओं के खेल से जुड़े किसी टीम की पहली कलाकृति होगी।
विज्ञापन
सोमवार को एमसीजी पर इस कलाकृति का अनावरण किया गया। यह कृति उस एमसीजी टूर का हिस्सा होगी, जिसे देखने के लिए हर वर्ष करीब 1,3000 लोग आते हैं। पेंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई चित्रकार विंसेंट फेंटाउजो ने बनाया है। इसमें टीम के 16 सदस्य ट्रॉफी थामे दिख रहे हैं और आसमान ऑस्ट्रेलियाई जर्सी (पीला-हरा) के रंग से रंगा है। उस वक्त फाइनल में रिकॉर्ड दर्शकों के सामने ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
जीत को याद करना बेहद रोमांचक
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, "आईसीसी विश्वकप 2020 का फाइनल हमारे लिए एक विशेष दिन था और अब उसे कलाकृति के रूप में प्रदर्शित करना बेहद रोमांचक है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले इसका अनावरण हमें याद दिलाएगा कि क्या हासिल किया जा सकता है। उम्मीद है कि एमसीजी आने वाले सभी लोगों को यह पेंटिंग बैट व बॉल लेने के लिए प्रेरित कर सकता है।"
विज्ञापन