फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women cricket team defete team india by 97 runs and won series by 3-0

कंगारुओं ने 'मिताली ब्रिगेड' का किया शिकार, 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

Sun, 18 Mar 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
Australia Women cricket team defete team india by 97 runs and won series by 3-0
एलीसा हेली

एलीसा हेली (133) की शतकीय पारी और एश्ले गार्डनर (3/40) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 97 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन


बड़ौदा के रिलायंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू की टीम ने टीम इंडिया को 333 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 235 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेलने वाली हेली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हेली ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी थी। उन्होंने 115 गेंदों में 17 चौके और दो छक्के की मदद से 133 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा रेचेल हेनेस (43), गार्डनर (35), बेथ मूनी (34) और एलिस पैरी ने 32 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की तकफ से हरमनप्रीत कौर ने दो झटके, जबकि शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और पूनम यादव को संयुक्त रूप से एक-एक विकेट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Australia Women cricket team defete team india by 97 runs and won series by 3-0
smriti mandhana

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को जेमिमाह रोड्रिगेज (42) और स्मृति मंधाना (52) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 101 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण बांकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई और 235 रन पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। रोड्रिगेज और मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा (36) और सुषमा वर्मा ने 30 रन बनाए।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गार्डनर, मेहन स्कट और पैरी ने संयुक्त रूप से दो-दो विकेट लिए, जबकि निकोला कारे और जेसे जोनासन को संयुक्त रुप से एक-एक विकेट मिली। वहीं, एकता बिष्ट रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed