{"_id":"5c1f6572-82eb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australia-wins-toss-and-bat-first-in-hyderabad-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 237 पर घोषित की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 237 पर घोषित की पारी
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। वीरेंद्र सहवाग 4 रन पर नाबाद हैं जबकि मुरली विजय ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 3 शुरुआती झटके दिए। उन्होंने डेविड वार्नर (6) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्वर ने ईडी कोवान (4) और शेन वाटसन (23) को LBW कर दिया। आर अश्विन ने फिलिप ह्यूग्स (19) को चलता कर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
पहले सत्र में महज 63 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद माइकल क्लार्क और मैथ्यू वेड ने 5वें विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। हरभजन सिंह ने मैथ्यू वेड (62) को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो गए। शतक की ओर बढ़ रहे माइकल क्लार्क को बोल्ड कर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 1 रन जुड़ने के बाद 237 रनों पर पारी घोषित कर दी। क्लार्क ने 186 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का की मदद से 91 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा को 3-3 मिले। हरभजन सिंह को 2 और आर अश्विन को एक विकेट मिला।
मैक्सवेल, डोहार्टी को मौका
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले टेस्ट की विनिंग टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने इस मैच के लिए टीम में 2 बदलाव किए हैं। स्पिनर नॉथन लियोन और तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क की जगह ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर डोहार्टी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया। मैक्सवेल का यह पहला टेस्ट मैच है।
उल्लेखनीय है कि पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था, जिससे भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।