फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia wins the title of trans tasman t20i tri series after beating new zealand in final

NZvAUS: आगर और शॉर्ट के दम पर ऑस्ट्रेलिया बना ट्राई सीरीज का चैंपियन

Wed, 21 Feb 2018 04:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
australia wins the title of trans tasman t20i tri series after beating new zealand in final
ऑस्ट्रेलिया

एश्टन आगर (तीन विकेट) और डार्सी शॉर्ट (50 रन) के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को ट्राई सीरीज के वर्षाबाधित फाइनल में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 19 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बनाए। तभी बारिश शुरू हुई और खेल रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


फिर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन आगर को चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि ग्लेन मैक्सवेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारु टीम को डार्सी शॉर्ट और कप्तान डेविड वॉर्नर (25) ने 72 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। डार्सी शॉर्ट 30 गेंदों में 6 चौको और तीन छक्को की मदद से 50 रन बनाकर मुनरो का शिकार बने। जल्द ही कप्तान वॉर्नर को ईश सोढ़ी ने क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। एश्टन एगर (2) को सैंटनर ने विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम का तीसरा विकेट झटका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान दो बार बारिश आई और तेज होने की वजह से खेल को रोकना पड़ा। जिस समय खेल को रोका गया उस समय कंगारू टीम 3 विकेट पर 103 रन बना चुकी थी और डकवर्थ ल्युइस के हिसाब टीम को विजेता घोषित किया गया।


इससे पहले न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल (21) और कॉलिन मुनरो (29) ने 48 रन की साझेदारी करके धमाकेदार शुरुआत की। गप्टिल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। फिर अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (43) ने कीवी पारी को संभाला और स्कोर को 150 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आगर ने तीन जबकि एंड्रू टाई और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट झटके। स्टानलेक और स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed