फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia wins first Test at the Gabba against Sri lanka, Pat Cummins shines

कमिंस के तूफान में उड़ा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया पारी और 40 रन से जीता

Sat, 26 Jan 2019 06:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 26 Jan 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Australia wins first Test at the Gabba against Sri lanka, Pat Cummins shines
pat Cummins
तेज गेंदबाज पैट कमिंस के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन श्रीलंका को पारी और 40 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन


पहली पारी में 179 रन से पिछड़ने के बाद श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में भी कमिंस (23 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 50.5 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


झाय रिचर्डसन ने 19 रन देकर दो जबकि नाथन लियोन ने 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने (32) ही 30 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंस ने मैच में 62 रन देकर 10 विकेट चटकाए। उन्होंने 19 मैच के अपने करियर में पहली बार मैच में 10 विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 17 रन से की। 


टीम ने दूसरे ओवर में ही कप्तान दिनेश चांदीमल (00) का विकेट गंवा दिया जिनका कमिंस की गेंद पर पदार्पण कर रहे कर्टिस पेटरसन ने कैच लपका।

कमिंस ने इसके बाद कुसाल मेंडिस (01) और रोशन सिल्वा (03) को भी पवेलियन भेजकर श्रीलंका का स्कोर 35 रन पर चार विकेट किया।

रिचर्डसन ने धनंजय डिसिल्वा (14) को आउट करके श्रीलंका को पांचवां झटका दिया।

कमिंस ने 79 रन के स्कोर पर थिरिमाने को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराके पारी का पांचवां विकेट हासिल किया।

निरोशन डिकवेला (24) और सुरंगा लकमल (24) ने श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन आस्ट्रेलिया ने जल्द ही जीत की औपचारिकता पूरी की। चोटिल लाहिरू कुमारा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

इससे पहले श्रीलंका के पहली पारी में 144 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया ने 323 रन बनाकर 179 रन की बढ़त हासिल की थी।

श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट एक फरवरी से कैनबरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed