फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs pakistan: New Pakistan captain  babar azam up for Australia challenge 

क्या खत्म हो गया सरफराज का करियर, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी गई वन-डे टीम की कमान

Sat, 26 Oct 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
australia vs pakistan: New Pakistan captain  babar azam up for Australia challenge 
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाक क्रिकेट टीम के 'विराट कोहली' माने जाने वाले बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वन-डे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें पाकिस्तान टी-20 टीम की कमान सौंपी गई थी। वहीं, टेस्ट टीम की कमान अजहर अली के हाथों में है। 

विज्ञापन


बाबर आजम को टी-20 और वन-डे टीम की कमान सौंपने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वाकई सरफराज अहमद का करियर खत्म हो गया? यह इसलिए क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टी-20 और टेस्ट टीम का एलान किया था, जिसमें सरफराज अहमद को शामिल नहीं किया था और अब उनसे वन-डे टीम की कमान भी छीन ली गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया में तीन, पांच और आठ नवंबर को तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दोनों देश टेस्ट सीरीज खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तान टीम दो टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट 21 से 25 नवंबर तक ब्रिस्बेन में और दूसरा 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed