फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs new zealand 1st test of first day match report at perth

AUSvsNZ: लाबूछाने का शतक, डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

Thu, 12 Dec 2019 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Dec 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
australia vs new zealand 1st test of first day match report at perth
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबूछाने 110* और ट्राविस हेड 20* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की, मगर 40 रन के स्कोर पर जो बर्न्स के रूप में कंगारू टीम को पहला झटका लगा। वह केवल नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबूछाने के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, कुछ ही देर बाद वॉर्नर भी 43 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर और लाबूछाने के बीच 35 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


वॉर्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ (43) ने  लाबूछाने का साथ देकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 के पार पहुंचाया, लेकिन विकेट पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। पारी के 74.3 ओवर में वागनर ने उन्हें साउथी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए स्मिथ और लाबूछाने के बीच 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई। चौथा विकेट मैथ्यू वाडे (12) के रूप में गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से वागेनर ने दो, जबकि टिम साउथी और कॉलिन डि ग्रांडहोम ने एक-एक विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed