{"_id":"6001978b8ebc3e31b5383769","slug":"australia-vs-india-sydney-test-hero-hanuma-vihari-leaves-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी टेस्ट के हीरो रहे हनुमा विहारी भारत के लिए रवाना, शेयर की खास तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी टेस्ट के हीरो रहे हनुमा विहारी भारत के लिए रवाना, शेयर की खास तस्वीर
Fri, 15 Jan 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
हनुमा विहारी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी टेस्ट के हीरो रहे हनुमा विहारी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दी। दरअसल, हैमस्ट्रिंग में ग्रेड टू चोट की वजह से हनुमा चौथे टेस्ट से बाहर हो गए थे और इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विहारी की स्कैन रिपोर्ट में ग्रेड टू चोट का पता चला। इस कारण वह चौथे टेस्ट से बाहर हुए थे। इसके बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलने पर संशय है, क्योंकि ग्रेड टू चोट से उबरने में उन्हें लगभग तीन से छह हफ्ते का समय लग सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराने में हनुमा विहारी की अहम भूमिका रही। चोटिल होने के बावजूद हनुमा ने लगभग चार घंटे क्रीज पर बिताकर अपने नाबाद 23 रन के लिए 161 गेंदें खेली जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। हनुमा ने पुजारा के साथ 31 और अश्विन के साथ मिलकर 120 गेंदों का सामना किया। हनुमा-अश्विन ने लगभग 42 ओवरों का सामना करके छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
विज्ञापन
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट भारत के लिए किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं थी। सिडनी टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने हर तरीका अपनाया, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। मैच को ड्रॉ कराने में हनुमा विहारी और आर अश्विन का बड़ा योगदान रहा।
Until next time 🇦🇺 pic.twitter.com/sq1WIHWdpB
— Hanuma vihari (@Hanumavihari) January 15, 2021