फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India: Live scorecard and live updates from second days first test at adelaide oval

AUSvIND: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया कंगारुओं का बुरा हाल, हेड ने जमाई फिफ्टी

Fri, 07 Dec 2018 01:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Live scorecard and live updates from second days first test at adelaide oval
इशांत शर्मा

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलकर मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया है। एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 250 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 88 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए। ट्रेविड हेड 61 और मिचेल स्टार्क 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


मेजबान टीम अभी टीम इंडिया की पहली पारी के स्कोर से 59 रन पीछे है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।





ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के रूप में गिरा। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही फिंच की गिल्लियां बिखेर दी। ड्राइव खेलने की फिराक में क्लीन बोल्ड हो बैठे फिंच अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन


दूसरे विकेट के लिए डेब्यूटेंट मार्कस हैरिस (26) और उस्मान ख्वाजा के बीच 45 रन की साझेदारी पनप चुकी थी। तभी स्पिनर आर अश्निन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को जरूरी सफलता दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के बाद पहले ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने शॉन मार्श 2 को बोल्ड करके टीम इंडिया को तीसरी बड़ी सफलता दिलाई। मार्श ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग से लगकर स्टंप्स पर जा लगी।

इसके बाद अश्विन ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा (28) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम को चौथा झटका दिया। अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की अपील न मानते हुए नॉटआउट दिया था, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस का सहारा लिया और फिर फैसला उनके पक्ष में आया।

यहां से पीटर हैंड्सकोंब ने ट्रेविस हेड के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की और टी टाइम तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैंड्सकोंब को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 93 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए।

जल्द ही इशांत शर्मा ने कंगारू कप्तान टिम पैन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

यहां से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस (10) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों के लिए इस जोड़ी को तोड़ना मुश्किल होता जा रहा था। तभी विराट ब्रिगेड को नई गेंद मिली और इसका कमाल भी दिखा। जसप्रीत बुमराह ने कमिंस को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को सातवीं सफलता दिलाई। 

टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले।

पहली ही गेंद पर सिमटी भारतीय पारी 

Australia vs India: Live scorecard and live updates from second days first test at adelaide oval

भारतीय टीम पहली पारी में 250 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सकी। मोहम्मद शमी भारत की ओर से आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्हें जोश हेजलवुड ने दिन का खेल शुरू होने के बाद पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। 
 





ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं दिन का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम रहा और स्टंप्स तक भारत ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 250 रन बनाए थे।

पहले दिन टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लोकेश राहुल (2), मुरली विजय (11) और विराट कोहली (3) और अजिंक्य रहाणे (13) जल्द पवेलियन लौट गए। एक समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 41 रन था।

भारतीय टीम चेतेश्वर पुजारा (123) के शानदार शतक की बदौलत इस सम्माजनक तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पुजारा ने भारतीय पारी को मुश्किल से निकाला।
 
153 गेंदों पर चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करने वाला पुजारा ने 231 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया। पुजारा 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। इसी के साथ पहले दिन का खेल समाप्त हो गया।

शमी 9 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 56 रन बनाए थे जबकि टी ब्रेक तक उसका स्कोर 6 विकेट पर 146 रन था। तीसरा सत्र भारत के लिहाज से काफी अच्छा रहा और टीम ने 104 रन जोड़े।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: टीम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed