{"_id":"5fc1d8928ebc3e1a242d3911","slug":"australia-vs-india-hardik-pandya-says-he-will-bowl-only-when-the-time-is-right","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कब करेंगे गेंदबाजी, लेकिन एक शर्त भी रख दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कब करेंगे गेंदबाजी, लेकिन एक शर्त भी रख दी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खराब गेंदबाजी, लचर क्षेत्ररक्षण और कप्तान विराट कोहली समेत स्टार बल्लेबाजों के नाकाम रहने के कारण भारत को शुक्रवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों के बाद एडम जंपा और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करके भारत पर पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 90 रन का योगदान दिया।
2 of 4
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर
कोरोना महामारी के बीच दर्शकों की स्टेडियम में वापसी वाले इस मैच में भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज की कमी महसूस हुई। हार के बाद हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक ने कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया।
3 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
पांड्या पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिए तैयार नहीं है, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार की। हार्दिक ने मैच में 66 रन की हार के दौरान 76 गेंद में 90 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सपाट पिच पर 6/374 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट पर 308 रन ही बना सकी। इस ऑलराउंडर ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। पांड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी रफ्तार हासिल कर पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।