{"_id":"5fc4bb358ebc3e9b946f63ca","slug":"australia-vs-india-gautam-gambhir-not-happy-with-virat-kohli-captaincy","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: फिर उठे कोहली की कप्तानी पर सवाल, गौतम गंभीर ने की जमकर आलोचना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: फिर उठे कोहली की कप्तानी पर सवाल, गौतम गंभीर ने की जमकर आलोचना
Mon, 30 Nov 2020 02:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया दिन, नया मैच, नई शुरुआत...लेकिन वही परिणाम। भारत दूसरा मैच हारते ही ऑस्ट्रेलिया से सीरीज भी गंवा बैठा। कैनबरा में 2 दिसंबर को आखिरी मैच जीतकर टी-20 सीरीज से पहले टीम अपना खोया आत्मविश्वास तलाशने उतरेगी। बतौर कप्तान विराट कोहली हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कोहली की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन
भारत ने लगातार दो मुकाबलों में 370 से ज्यादा रन लुटा दिए। गंभीर ने इसका जिम्मेदार कोहली को बताया है। वह विराट की कप्तानी से कतई खुश नहीं। जसप्रीत बुमराह जैसे स्ट्राइक बॉलर को नई गेंद से महज दो ओवर का स्पैल देना गंभीर की समझ से परे हैं। क्रिकइन्फो के शो में उन्होंने कहा, 'हमें ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइन-अप को तोड़ना है।'
विज्ञापन
सामान्यत: वन-डे में 4-3-3 ओवर्स के स्पेल होते हें। तीन बेहतर माना जाता है और किसी बॉलर से अधिकतम एक स्पेल में चार ओवर करवाए जाते हैं, लेकिन यह टी-20 क्रिकेट नहीं है। अगर आप नई गेंद के साथ दो ओवर गेंदबाजी कराके अपने मुख्य पेसर्स को रोकते हैं तो मैं कप्तानी के बारे में समझ नहीं सकता। भारत की हार हुई, क्योंकि खराब कप्तानी थी।'
विज्ञापन
लगातार दो मैच हारते हुए भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज 0-2 से गंवा चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हर मामले में पटखनी दी। गेंदबाजों की बेदम पिटाई हो रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 374/6 तो दूसरे मुकाबले में 389/4 का स्कोर खड़ा किया।