{"_id":"5fe0371f9089867009487723","slug":"australia-vs-india-boxing-day-test-medal-to-honour-indigenous-pioneer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग डे टेस्ट: मैन ऑफ द मैच को मिलेगा जॉनी मुलाग पदक, 152 साल पुराना है इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉक्सिंग डे टेस्ट: मैन ऑफ द मैच को मिलेगा जॉनी मुलाग पदक, 152 साल पुराना है इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी मुलाग पदक
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग-डे) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) को जॉनी मुलाग पदक से सम्मानित किया जाएगा। जॉनी मुलाग विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में 1868 में टीम ने ब्रिटेन का दौरा किया था।
2 of 4
जॉनी मुलाग
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बॉक्सिंग-डे टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मुलाग पदक से सम्मानित किया जाएगा, इसका नाम दिग्गज जॉनी मुलाग के नाम पर रखा गया है जो 1868 की क्रिकेट टीम के कप्तान थे। यह टीम अंतरराष्ट्रीय दौरा करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम थी।’
3 of 4
मुगाल मेडल
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
मुलाग का असली नाम उनारिमिन था और उन्होंने 1868 में क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरे में उन्होंने 47 में से 45 मैच खेले थे तथा लगभग 23 की औसत से 1698 रन बनाए थे, उन्होंने 1877 ओवर भी किए, जिसमें से 831 ओवर मेडन थे तथा 10 की औसत से 245 विकेट लिए। अपने करियर में उन्होंने कामचलाऊ विकेटकीपर की भूमिका भी निभायी और चार स्टंपिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर
बताते चले कि चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने शर्मनाक अंदाज में गंवाया। एडिलेड में खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाई। सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न, तीसरा सिडनी और चौथा ब्रिसबेन में खेला जाना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।