फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS Ashes Live Score: Australia vs England 2nd Test Match Scorecard Updates

AUS vs ENG Highlights: गाबा टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 325/9, रूट का शतक

Thu, 04 Dec 2025 04:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Dec 2025 04:27 PM IST
सार

Live Cricket Score, ENG vs AUS Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन के गाबा में दूसरा एशेज टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये दिन-रात्रि टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन
ENG vs AUS Ashes Live Score: Australia vs England 2nd Test Match Scorecard Updates
जो रूट - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह दिन-रात्रि टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और पहले दिन इंग्लैंड को लगातार झटके दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 325 रन बना लिए हैं। जो रूट 135 रन और जोफ्रा आर्चर 32 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 44 गेंद में नाबाद 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने अब तक छह विकेट झटके हैं, जबकि माइकल नेसेर और स्कॉट बोलैंड को एक-एक विकेट मिला है।
विज्ञापन

रूट का ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहला शतक
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। रूट के करियर का यह कुल 40वां टेस्ट शतक है। इससे पहले रूट ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कभी सैकड़ा नहीं जड़ा था। रूट ने ऐसे समय टीम को संभाला, जब मिचेल स्टार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को लगातार झटके दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने दिए शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्टार्क ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली और बेन डकेट पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन स्टार्क ने पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलाई। स्टार्क ने डकेट को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। डकेट खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ओली पोप भी तीन गेंद खेलकर खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। जैक क्राउली और जो रूट ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड की पारी को संभाला जिससे पहले दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 98 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

रूट-क्राउली की साझेदारी
शुरुआती झटके के बाद रूट और क्रावले ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। लेकिन दूसरे सत्र में माइकल नेसर ने क्रावले और रूट के बीच साझेदारी को तोड़ दिया। क्रावले 93 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। क्राउली और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। इसके बाद रूट और हैरी ब्रूक ने टीम को संभाला, लेकिन मिचेल स्टार्क ने ब्रूक को अपना शिकार बनाया। ब्रूक 33 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स एक रन चुराने के चक्कर में इंग्लिस के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए। वहीं, स्कॉट बोलैंड ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा। स्टोक्स 19 रन बना सके, जबकि स्मिथ खाता नहीं खोल पाए। स्टार्क ने एटकिंसन को आउट करने के बाद ब्रायडन कार्स को पवेलियन भेजा। कार्स खाता भी नहीं खोल सके।

स्टार्क ने लिए छह विकेट
इसके बाद स्टार्क ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विल जैक्स को पवेलियन की राह दिखाई। जैक्स 31 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने फिर गस एटकिंसन को आउट कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। एटकिंसन चार रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने इस तरह पांच शिकार पूरे किए। स्टार्क ने एटकिंसन को आउट करने के बाद ब्रायडन कार्स को पवेलियन भेजा। कार्स खाता भी नहीं खोल सके।

इंग्लैंड ने जीता टॉस
इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्टोक्स ने टॉस के दौरान बताया कि यहां की परिस्थितियां अलग है इसलिए वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन लियोन की जगह माइकल नेसर और उस्मान ख्वाजा की जगह जोश इंग्लिस को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटिंकसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।
ऑस्ट्रेलिया: जैक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed