फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs england, ashes series

एशेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़

Sat, 22 Aug 2015 01:40 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
australia vs england, ashes series

एशेज सीरीज में हार के दुख को थोड़ा कम करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की आखिरी मैच में पकड़ मजबूत लग रही है। ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान स्टीवन स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के समक्ष पहली पारी में 481 रनों की चुनौती रखी।

विज्ञापन


इससे पहले स्टीवन स्मिथ ने टीम की एडम वोग्स के साथ पारी को आगे बढाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 157 रनों की मजबूत पार्टनरशिप की। इस बीच स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। साथ खेल रहे वोग्स ने फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन


बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। मात्र 40 ओवरों के भीतर इंग्लैंड के 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं बरपा इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर

australia vs england, ashes series

शुक्रवार को स्टीवन स्मिथ (143) के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को इंग्लिश गेंदबाजों ने 481 रनों पर समेटा। लंच के बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

22 रन के निजी स्कोर पर फिरकी गेंदबाज नॉथन लियोन ने कप्तान एलिस्टर कुक को चलता किया। टीम के आठ बल्लेबाज मात्र 40 ओवरों में ही ढेर हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड आठ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। टीम के 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed