{"_id":"61b6057eef825f501826adfc","slug":"australia-victory-in-ashes-made-india-path-difficult-to-icc-test-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Championship: ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत की राह मुश्किल, अफ्रीका में हारे तो फाइनल की राह नहीं होगी आसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Championship: ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत की राह मुश्किल, अफ्रीका में हारे तो फाइनल की राह नहीं होगी आसान
Sun, 12 Dec 2021 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:51 PM IST
सार
टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत चौथे स्थान पर मौजूद है और उसके पास 58.33 फीसदी अंक हैं। वहीं उससे ऊपर पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम है।
विज्ञापन
विराट कोहली और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही भारतीय टीम मुश्किलों में फंस चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना खाता खोल लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला था और यह मैच जीतकर कंगारू टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। श्रीलंका पहले स्थान में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब फाइनल की राह में बने रहने के लिए भारत को अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत चौथे स्थान पर मौजूद है और उसके पास 58.33 फीसदी अंक हैं। वहीं उससे ऊपर पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम है। अगर भारत को टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो उसे इनमें से दो टीमों को पीछे करना होगा। आने वाले समय में भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और भारत के जीतने पर श्रीलंका अंकतालिका में उससे नीचे चली जाएगी, लेकिन पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ना भारत के लिए काफी मुश्किल होगा।
पाकिस्तान की जीत कर सकती है मदद
ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल मार्च के महीने में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच होंगे। अगर पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को तीनों मैच में हरा देता है तो वह टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले स्थान में पहुंच सकता है और ऑस्ट्रेलिया की टीम नीचे आ जाएगी। ऐसे में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ना आसान होगा।
विज्ञापन
अफ्रीका में भारत का अच्छा प्रदर्शन जरूरी
भारत को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और यहां तीन टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारत को हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यदि भारत यह सीरीज नहीं जीत पाता है तो अधिकतर मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करनी होगी। ऐसे में भारत के प्वाइंट बहुत कम नहीं होंगे और श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की वापसी आसान होगी।
बाकी टीमों की बात करें तो इंग्लैंड अभी एशेज सीरीज खेल रहा है और पहला मैच हार चुका है। बाकी मैचों में भी उसके जीतने की संभावना कम है। अपनी घरेलू सीरीज में वह भारत से पिछड़ा हुआ है, जिसका एक मैच होना बाकी है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए अंकतालिका में ऊपर आना बहुत मुश्किल है। वहीं न्यूजीलैंड भारत से सीरीज हार चुका है और उसके भी फाइनल में पहुंचने की संभावना कम है।
किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं।
श्रीलंका ने दो मैच में 24 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच में 12 प्वाइंट हासिल किए हैं। इसी वजह से ये दोनों टीमें टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं चार में से तीन मैच जीतने वाला पाकिस्तान तीसरे और छह में से तीन जीतने वाला भारत चौथे स्थान पर है। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल अंकतालिका की शुरुआती दो टीमों के बीच खेला जाता है। ऐसे में भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के लिए अंकतालिका में पहले या दूसरे स्थान में पहुंचना होगा।