फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Test Captain Tim Paine Expects Really Strong England Side For Ashes

उम्मीद: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बोले- तय समय से शुरू होगी एशेज सीरीज, इंग्लिश टीम वाकई मजबूत

Fri, 08 Oct 2021 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Oct 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Australia Test Captain Tim Paine Expects Really Strong England Side For Ashes
टिम पेन - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन को पूरी उम्मीद है कि एशेज की शुरुआत आठ दिसंबर से ही होगी। पेन ने शुक्रवार को कहा कि एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम वास्तव में मजबूत होगी। दरअसल, एसईएन स्पोर्ट्स रेडियो से बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'पॉजिटिव न्यूज ये है कि मैं सुन रहा हूं कि उनके बहुत से खिलाड़ी सीरीज खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। एक या दो ऐसे हो सकते हैं जो नहीं करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम इंग्लैंड की एक मजबूत टीम को यहां देखेंगे जैसा कि हम खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के रूप में चाहते हैं।'

विज्ञापन


वहीं, पेन से जब पूछा गया कि क्या वो कभी इस बात से चिंतित थे कि एशेज आगे नहीं बढ़ सकती है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास था। उन्होंने कहा, जहां तक मेरी समझ है और जैसा कि मैंने कहा, पर्दे के पीछे स्थिति ये थी कि दोनों बोर्ड ये सुनिश्चित करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे थे कि ये आगे बढ़े, इसलिए मैं इसके साथ काफी सहज था। मुझे अभी भी विश्वास है कि पहला टेस्ट 8 दिसंबर को होगा।'
विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिनों के अनिवार्य क्वारटीन के साथ-साथ बायो बबल में रहने और अपने परिवार के साथ ना रह पाने को लेकर चिंतित हैं। इसके चलते इंग्लैंड के कई प्रमुख खिलाड़ियों के एशेज सीरीज से नाम वापस लेने की खबर है। पिछले महीने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ इस मुद्दे को उठाया था। पेन ने कहा, 'बोरिस जॉनसन हमेशा संपर्क में थे, वो ये जानने के लिए उत्सुक थे कि एक खिलाड़ी के दृष्टिकोण से कौन से मुद्दे समस्या हो सकते हैं। मैंने बॉस के साथ कुछ चीजें साझा की। वो क्रिकेट से प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed