भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो नए पेसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 12 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हो गई है। टीम इंडिया के हरफनमौला बल्लेबाजों को देखते हुए कंगारू टीम ने दो नए बदलाव किए है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो नए पेसरों को एंट्री दी है। ये दोनों पेसर टीम इंडिया के खिलाफ 12 जनवरी को पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे।
27 साल के स्कॉट बोलेंड और 24 साल के जोएल पेरिस दोनों को ही प्रथम श्रेणी और घरेलु क्रिकेट का अनुभव है। दोनों ने हाल ही में घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते इन्हें टीम में रखा गया है।
देखिए, ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला वनडे 12 जनवरी को पर्थ में, 15 जनवरी को दूसरा वनडे ब्रिसबेन में, तीसरा वनडे रविवार 17 जनवरी को मेलबर्न में, चौथा वनडे 20 जनवरी को केनबरा में और पांचवां और आखिरी वनडे मैच 23 जनवरी को सिडनी में होगा।
वहीं, पहला टी-20 मैच 26 जनवरी को एडिलेड में, दूसरा टी-20 मैच 29 जनवरी को मेलबर्न में और तीसरा और आखिरी टी-20 मैच सिडनी में रविवार 31 जनवरी को होगा। सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया 8 जनवरी और 9 जनवरी को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टूर मैच खेलेगी।
ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने स्पिनर नाथन लियोन और ऑलराउंडर शेन वॉटसन को टीम से बाहर रखा है। चयन समिति का मानना है कि पर्थ, मेलबर्न और सिडनी की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करेंगी इसलिए पांच मैचों की सीरीज में कम से कम तीन मैचों में स्पिनरों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाएं हाथ के पेसर जोएल पेरिस और स्कॉट बोलैंड टीम में दो नए चेहरे होंगे। केन रिचर्डसन ने भी टीम में वापसी की है। पेसर मिचेल स्टार्क, नेथन कूल्टर नाइल और पीटर सिडल के चोटिल होने के बाद बोलैंड और पेरिस को टीम में जगह दी गई है।
ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम:
डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉन मॉर्श, जॉर्ज बिली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मॉर्श, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, केन रिचर्डसन, जोस हेजलवुड, स्कॉट बोलेंड और जोएल पेरिस।