फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia team declare for odi against team india

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो नए पेसर

Mon, 04 Jan 2016 06:06 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
australia team declare for odi against team india

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 12 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हो गई है। टीम इंडिया के हरफनमौला बल्लेबाजों को देखते हुए कंगारू टीम ने दो नए बदलाव किए है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो नए पेसरों को एंट्री दी है। ये दोनों पेसर टीम इंडिया के खिलाफ 12 जनवरी को पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन


27 साल के स्कॉट बोलेंड और 24 साल के जोएल पेरिस दोनों को ही प्रथम श्रेणी और घरेलु क्रिकेट का अनुभव है। दोनों ने हाल ही में घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते इन्हें टीम में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

australia team declare for odi against team india

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला वनडे 12 जनवरी को पर्थ में, 15 जनवरी को दूसरा वनडे ब्रिसबेन में, तीसरा वनडे रविवार 17 जनवरी को मेलबर्न में, चौथा वनडे 20 जनवरी को केनबरा में और पांचवां और आखिरी वनडे मैच 23 जनवरी को सिडनी में होगा।

वहीं, पहला टी-20 मैच 26 जनवरी को एडिलेड में, दूसरा टी-20 मैच 29 जनवरी को मेलबर्न में और तीसरा और आखिरी टी-20 मैच सिडनी में रविवार 31 जनवरी को होगा। सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया 8 जनवरी और 9 जनवरी को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टूर मैच खेलेगी।

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने स्पिनर नाथन लियोन और ऑलराउंडर शेन वॉटसन को टीम से बाहर रखा है। चयन समिति का मानना है कि पर्थ, मेलबर्न और सिडनी की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करेंगी इसलिए पांच मैचों की सीरीज में कम से कम तीन मैचों में स्पिनरों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाएं हाथ के पेसर जोएल पेरिस और स्कॉट बोलैंड टीम में दो नए चेहरे होंगे। केन रिचर्डसन ने भी टीम में वापसी की है।  पेसर मिचेल स्टार्क, नेथन कूल्टर नाइल और पीटर सिडल के चोटिल होने के बाद बोलैंड और पेरिस को टीम में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम:
डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉन मॉर्श, जॉर्ज बिली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मॉर्श, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, केन रिचर्डसन, जोस हेजलवुड, स्कॉट बोलेंड और जोएल पेरिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed