फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia takes charge in third test england struggles to save the match

AUSvENG: ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा, बारिश ने एक दिन आगे टाली इंग्लैंड की हार

Sun, 17 Dec 2017 05:26 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
australia takes charge in third test england struggles to save the match
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मैच पर शिकंजा कस लिया है। हालांकि, बारिश के कारण मेहमान टीम को हार टालने के लिए एक दिन का समय मिल गया है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी 403 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 662/9 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह कंगारू टीम ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 259 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। इसके बाद स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 38.2 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। डेविड मलान (28*) और जॉनी बेयरस्टो (14*) क्रीज पर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 127 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बिगाड़ी। उन्होंने पहले ओपनर मार्क स्टोनमैन (3) विकेटकीपर टिम पैन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद एलिस्टर कुक (14) का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कुक के टेस्ट करियर का पहला मौका है जब वो लगातार 10 पारियों में एक भी अर्धशतक लगाए बिना आउट हुए। इससे पहले 2014 में वो 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। इसके बाद जेम्स विंस (55) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। कप्तान जो रूट (14) को ऑफस्पिनर नाथन लायन ने कप्तान स्मिथ के हाथों की शोभा बनाकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

यहां से विंस ने डेविड मलान (28*) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े और इंग्लैंड को 100 रन के स्कोर पर पहुंचाया। यह जोड़ी खतरनाक होती कि स्टार्क ने पहले ही बेहतरीन आउटस्विंग गेंद डालकर विंस को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 143.3 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से यह गेंद डाली थी, जिसका बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था।

फिर मलान और बेयरस्टो ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और दोनों के बीच अब तक 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने दो जबकि नाथन लायन और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 549/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। स्मिथ और मिचेल मार्श आज ज्यादा लंबी साझेदारी नहीं बना पाए और जल्दी आउट हो गए। मिचेल मार्श अपने कल के स्कोर 181 में एक भी रन जोड़े बिना आउट हो गए। 


वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ भी अपने कल के स्कोर में 10 रन और जोड़कर आउट हो गए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने 239 रनों की मैराथन पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेने 49 रन बनाकर नाबाद रहे और ऑस्ट्रेलिया ने 662 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। 

अब अंतिम दिन इंग्लैंड पर मैच सुरक्षित करने का दबाव होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया जल्द से जल्द मेहमान टीम को ऑलआउट करके मैच के साथ-साथ सीरीज जीतना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed