{"_id":"5c348c4bbdec2256c50f4e02","slug":"australia-should-not-depend-on-smith-and-warner-says-michael-vaughan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्मिथ-वॉर्नर पर निर्भर होने से डूबी कंगारुओं की लुटिया, ऑस्ट्रेलिया स्वीकार करे अपनी गलती'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्मिथ-वॉर्नर पर निर्भर होने से डूबी कंगारुओं की लुटिया, ऑस्ट्रेलिया स्वीकार करे अपनी गलती'
Tue, 08 Jan 2019 06:54 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत के हाथों पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज गंवॉने वाले ऑस्ट्रेलिया को अगर यह लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो यह उसका खुद के साथ मजाक होगा।
विज्ञापन
भारत की जीत के बाद वॉन ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम निलंबित स्मिथ और वॉर्नर की अनुपस्थिति के बजाय कई अन्य गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है।
विज्ञापन
वॉन ने लिखा है, 'अगर आप यह सोचते हो कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के चयन के लिये उपलब्ध होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी तो फिर आप गलत हैं। भारत के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, चयन और रणनीति सभी बेकार रही और ऑस्ट्रेलिया को स्वीकार करना होगा कि उसकी टीम अब बहुत अच्छी नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह सही है कि अपने दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बाहर होने से कोई भी टीम संघर्ष करेगी लेकिन स्मिथ और वॉर्नर को गंवॉना कमियों को छुपाने का बहाना नहीं है। भारत को पिछली गर्मियों में इंग्लैंड ने 4-1 से हराया था हालांकि मैच काफी करीबी रहे थे लेकिन अगर सिडनी में अंतिम दो दिन बारिश नहीं आती तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया होता।'