फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia's Superman Struggling as captain

शर्मिन्दा है क्रिकेट का सुपर मैन, टीम में चाहता है बड़े बदलाव

Wed, 16 Nov 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Australia's Superman Struggling as captain
स्टीव स्मिथ

क्रिकेट जगत की सबसे दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया आजकल अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। क्रिकेट के सुपर मैन के नाम से विख्यात स्टीव स्मिथ बतौर कप्तान सुपर फ्लॉप नजर आ रहे हैं। स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि हर तरफ ऑस्टेलियाई टीम की निंदा हो रही है।  ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ऐसा कभी होगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन क्रिकेट को अपार असंभावनाओं का खेल ऐसे ही नहीं कहा जाता है। यहां कुछ भी संभव है इस बात का जीता-जागता उदाहरण ऑस्ट्रेलिया है। उनका मौजूदा प्रदर्शन  इस बात को साफ जाहिर कर रहा है। 

विज्ञापन


होबार्ट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 80 रनों से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच डेरेन लेहमन ने अपनी टीम के हित में महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया ज़ाहिर की। उन्होंने अपनी टीम की हार को लेकर एक बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई टीम बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 नवम्बर से एडिलेड में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों को जीतकर 2-0 की अजय बढ़त बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

Australia's Superman Struggling as captain
स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters
एक समय था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी। लेकिन अब घर क्या बाहर क्या, दूसरी टीमें उन्हें धूल चटा रही हैं। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाने वाली कंगारू टीम बुरी तरह संघर्ष करती दिख रही है। जैसे कि उनके साथ कोई खिलवाड़ कर रहा हो। 

मौजूदा दौर में कंगारुओं के साथ जो हो रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच वनडे और टेस्ट मुकाबलों ऑस्ट्रेलिया को मुंह की खानी पड़ी है। शायद इसी वजह टीम के कप्तान ने मीडिया से बात करते  हुए जो कहा उससे सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल उदास हो गया।

स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सच बताऊं तो मुझे यहां आपके सामने बैठने में काफी शर्म आ रही है, टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में किया है उससे कहीं ना कहीं हर कोई निराश हैं। कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं जा रहा है। हमारी टीम बल्लेबाजी करते हुए लगातार लड़खड़ा रही है। विकट गुच्छों में गिर रहे हैं। परिस्थिति हमारे लिए इतनी कठिन हो चुकी है कि हम उससे उभर नहीं पा रहे हैं। 

स्मिथ ने मीडिया से ये भी कहा कि सभी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमने लगातार अच्छा प्रदर्शन भी किया है। कोच डैरेन लेहमन भी बहुत मेहनत कर रहे हैं और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, सच ये ही है कि हमारा प्रदर्शन बेहद खराब हो रहा है। 

ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेहमन ने कहा हमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि हमने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और जीतने के लिए हमें यह कदम उठाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed