{"_id":"5e56a6358ebc3ef39a1db0e2","slug":"australia-s-legend-glenn-mcgrath-praises-indian-bowling-attack-retains-faith-in-pacers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैक्ग्रा ने भारतीय पेस तिकड़ी को सराहा, कहा- भारत का आक्रमण विश्व स्तरीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैक्ग्रा ने भारतीय पेस तिकड़ी को सराहा, कहा- भारत का आक्रमण विश्व स्तरीय
Thu, 27 Feb 2020 07:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
ग्लेन मैकग्रा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का भारतीय गेंदबाजी इकाई पर भरोसा कायम है। उन्होंने बुधवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में मिली 10 विकेट की हार के बावजूद यह ‘विश्व स्तरीय’ आक्रमण बना रहेगा।मैक्ग्रा ने कहा, ‘मुझे अब भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है। उन्हें पिछले कुछ समय से चोटों से जूझना पड़ रहा है। इशांत वापसी कर रहे हैं और वह पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। बुमराह को भी चोटें लगी थीं और वह वापसी कर रहे हैं। इसलिए हां, मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और इसमें कोई शक नहीं है।’
विज्ञापन
मैक्ग्रा ने इशांत की प्रशंसा के साथ शमी और बुमराह के प्रदर्शन को भी सराहा। उन्होंने कहा, ‘इशांत ने पिछले दो वर्षों में शानदार तरीके से वापसी की है। मुझे लगा था कि उनका करिअर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खत्म हो गया है लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। शमी काफी अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और काफी अनुभवी है, वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं। जसप्रीत भी छोटे रन अप से जैसे गेंदबाजी करते है, वह अलग ही है, वह गेंद को स्विंग कर सकते हैं, अच्छी तरह गेंद को निंयत्रित करते हैं। ’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, ‘मुझे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण से कोई दिक्कत नहीं है, आप एक रात में फॉर्म नहीं गंवा देते। यह उन चीजों में शामिल रहा होगा जिसमें टॉस काफी अंतर पैदा करता है, लेकिन आपको फिर भी विकेट चटकाने और रन जुटाने होते हैं।’
विज्ञापन