{"_id":"3f23e5dc-6c44-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"australia-rout-west-indies-by-nine-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा
पर्थ/एजेंसी
Updated Fri, 01 Feb 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी (20 रन देकर 5 विकेट) की बदौलत वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। शुक्रवार को पर्थ में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने 5 वनडे मैचों की सीरीज में बढ़त बनी ली है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन समी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए बेहद नुकसानदायक रहा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक सकी। पूरी टीम सिर्फ 23.5 ओवरों में 70 के छोटे से स्कोर पर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 20 रन देकर 5 अहम विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 1 विकेट खोकर 9.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 5 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। सीरीज का अगला मुकाबला पर्थ में ही तीन फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन