फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia open 2019: Roger Federer and Rafael Nadal through to third round

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019: नडाल और फेडरर तीसरे दौर में, ये खिलाड़ी भी बढ़े आगे

Wed, 16 Jan 2019 08:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 16 Jan 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Australia open 2019: Roger Federer and Rafael Nadal through to third round

गत चैंपियन रोजर फेडरर, राफेल नडाल और मारिन सिलिच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे दौर की बाधा भी पार कर ली। छह बार के चैंपियन फेडरर ने ब्रिटेन के डान इवांस को कड़े मुकाबले में 7-6,7-6, 6-3 से मात देकर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन


बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर का सामना अब टेलर फ्रिट्स से होगा, जिन्होंने गाएल मोंफिल्स को 6-3,6-7,7-6,7-6 से बाहर का रास्ता दिखाया। स्पेनिश स्टार नदाल ने मैथ्यूज इबडेन को 6-3,6-2,6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


नडाल ने यहां आखिरी और एकमात्र ट्रॉफी 2008 में जीती थी। उनका लक्ष्य ओपन ईरा में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब दो-दो बार जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने पर है। अब नडाल की टक्कर एलेक्स डि मिनौर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारिन सिलिच ने मैकेंजी डोनाल्ड को 7-5,6-7, 6-4,6-4 से शिकस्त देकर फर्नांडो वर्दास्को से खेलने का हक पाया। वर्दास्को ने राडू एल्बर्ट को 6-1,7-6,6-3 से मात दी।

अन्य मुकाबलों में टॉमस बर्डिच ने रॉबिन हासे को 6-1,6-3,6-3 से, रॉबर्टो बतिस्ता ने जॉन मिलमैन को 6-3,6-1,3-6,6-7,6-4 से, ग्रिगोर दिमित्रोव ने पाब्लो क्यूवास को 6-3,6-7,6-3,7-5 से और के स्टीफानोस ने विक्टर ट्रोइकी को 6-3, 2-6, 6-2,7-5 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

टियाफो ने किया एंडरसन का शिकार : विंबलडन के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। पांचवें नंबर के एंडरसन को अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो के हाथों 6-4, 4-6, 4-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पहली बार मेलबर्न के तीसरे दौर में पहुंचने वाले दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी टियाफो का सामना अब इटली के आंद्रियास सेप्पी से होगा, जिन्होंने जॉर्डन थॉमप्सन को 6-3,6-4,6-4 से हराया।

वोज्नियाकी, स्टीफंस और कर्बर भी आगे बढ़ी 

महिलाओं में कैरोलिन वोज्नियाकी, स्लोएने स्टीफंस और एंजेलिक कर्बर ने भी विजयी अभियान जारी रखा है।वोज्नियाकी ने जोहाना लॉरसन को 6-1, 6-3 से, स्टीफंस ने टिमिया बाबोस को 6-3, 6-1 से और कर्बर ने बीट्रिज हदाद को 6-2,6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

एश्लघे बार्टी ने वांग याफेन को 6-2,6-3 से, बेलिंडा बेनसिस ने यूलिया को 7-5,4-6, 6-2 से, रोस कोलिंस ने साचिया को 6-3,7-5 से, कैरोलिन गर्सिया ने जो हाइव्स को 6-3,6-3 से, पेत्रा क्वितोवा ने इरिना कैमिला बेगू को 6-1,6-3 से और सास्नोविच ने एनेट कोंटाविट 6-3,6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed