फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia lost first odi against new zealand

ज्यादा होशियारी कंगारुओं पर पड़ी भारी, हाथ आई निराशा

Thu, 04 Feb 2016 05:49 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
australia lost first odi against new zealand

पुरानी कहावत है कि 'ज्यादा होशियारी कहीं खुद पर ही भारी न पड़ जाए।' यही हाल इस वक्त वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया का है। टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में दिग्गजों को टीम में शामिल न किए जाने को लेकर उनकी होशियारी की पोल खुल गई।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में जीत के बाद टी-20 सीरीज को गंभीरता से नहीं लिया और आखिरी दो मैचों से पहले ही डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ और जोस हेजलवुड समेत दिग्गजों को न्यूजीलैंड भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। सभी मैच 24 फरवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वनडे मैच से पहले ही अपने दिग्गजों को अभ्यास के लिए भेजने की होशियारी टीम पर ही भारी पड़ गई। पहले मैच में कंगारूओं का बुरा हाल हुआ।

गुप्टिल का बल्ला फिर चला, लगाए 5 छक्के और 8 चौके

australia lost first odi against new zealand

बुधवार को ऑकलैंड में हुए पहले वनडे मैच में कंगारू टीम की पोल खुल गई। वर्ल्ड चैंपियन टीम को 159 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी। कीवी टीम के 50 ओवरों में 8 विकेट पर 307 के जवाब में कंगारू टीम 24.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना।

अच्छी शुरुआत के साथ कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल फिर रंग में नजर आए। 5 छक्के और 8 चौकों के साथ वह 90 के स्कोर पर रनआडट हुए। हालांकि केन विलियम्सन खाता खोलने और ब्रैंडन मैककुलम अर्धशतक लगाने से चूक गए। कंगारूओं की ओर से जोस हेजलवुड, जेम्स फॉकनर और मिचेल मॉर्श तीनों को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी खेलने में नाकाम रहा।

6 बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा छू तक नहीं पाए

australia lost first odi against new zealand

कीवी टीम के बड़े स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम बिखर गया। कीवी टीम के तेज गेंदबाजों पूरी तरह हावी दिखे। 10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम के विकेटों का पतन जारी रहा।

डेविड वॉर्नर ने 12 रन, कप्तान स्टीवन ‌स्मिथ 18 रन, जॉर्ज बैली 2 रन और तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल शून्य रन ही बना सके। टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के शतकवीर मिचेल मॉर्श खाता भी नहीं खोल सके। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक छू नहीं पाए। कीवी की ओर से ट्रैंट बोल्ट और मेट हेनरी को 3-3 सफलताएं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed