{"_id":"5e83e4098ebc3e76b32531ab","slug":"australia-cricket-team-will-become-strong-after-return-of-steve-smith-and-david-warner-says-tim-paine","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्मिथ-वॉर्नर की मौजूदगी से भारत के खिलाफ मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्मिथ-वॉर्नर की मौजूदगी से भारत के खिलाफ मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम'
Wed, 01 Apr 2020 06:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
smith and warner
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के अनुभव से भारत के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम मजबूत रहेगी। पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 वर्ष में पहली बार 2018-19 में अपनी सरजमीं पर भारत से टेस्ट सीरीज हारी थी। उस समय स्मिथ और वॉर्नर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण टीम से बाहर थे।
विज्ञापन
पेन ने कहा, ‘यह अलग टीम है और उनकी भी अलग होगी लेकिन दोनों टीमें आला दर्जे की हैं। इस सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेली जाएगी। हमें इसका इंतजार है। स्मिथ और वॉर्नर के मिलाकर 15000 टेस्ट रन हैं। मार्नस लाबुशाने भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और दुनिया के शीर्ष तीन चार बल्लेबाजों में से हैं।’ उन्होंने कहा कि मैथ्यू वेड का सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलना भी फायदेमंद होगा। ट्रेविस हेड के खेल में भी निखार आया है। यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।
विज्ञापन