फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia cricket team reaches Pakistan after 24 years four thousand security gaurds deployed with Pak Army

PAK vs AUS: 24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, सुरक्षा में पाकिस्तानी सेना और चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Sun, 27 Feb 2022 02:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग एक महीने तक पाकिस्तान में रहेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। कंगारू टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर है। 

विज्ञापन
Australia cricket team reaches Pakistan after 24 years four thousand security gaurds deployed with Pak Army
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा की गई है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है। यहां ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट, तीन वनडे और एकमात्र टी-20 मैच खेला जाएगा। रविवार को पाकिस्तान पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं और चार मार्च से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। इसके बाद 29 मार्च से वनडे सीरीज और टी-20 मैच पांच अप्रैल को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सेना और चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद यह कंगारू टीम का पहला विदेशी टेस्ट होगा। फिलहाल एंड्यू मैकडोनाल्ड अस्थायी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच बने हुए हैं। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सुरक्षा में पाकिस्तान आर्मी और चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सुरक्षा में पाकिस्तानी आर्मी और चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कई इमारतों पर स्नाइपर्स को भी तैनात किया गया है। क्रिकेट स्टेडियम के पास खाने के ठेले और आम पार्क भी बंद रहेंगे। टीम की यात्रा के दौरान मोबाइल सर्विस निलंबित रहेगी और मेट्रो बस का रूट सीमित होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर आई थी, लेकिन बिना कोई मैच खेले लौट गई थी। वहीं इंग्लैंड ने भी अपना दौरा शुरू होने से पहले ही रद्द कर दिया था। न्यूजीलैंड ने अपना दौरा रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं रखना चाह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 में पाकिस्तान दौरे में गई श्रीलंकाई टीम पर हमला हो गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जा रहे है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्मबाब्वे जैसी टीमें यहां का दौरा कर चुकी हैं, लेकिन बड़ी टीमों ने पाकिस्तान में मैच नहीं खेले हैं। 

पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पूरा शेड्यूल
तारीख  मैच वेन्यू
मार्च 4-8 पहले टेस्ट रावलपिंडी
मार्च 12-16 दूसरा टेस्ट कराची
मार्च 21-25 तीसरा टेस्ट लाहौर
मार्च 29 पहला वनडे रावलपिंडी
मार्च 31 दूसरा वनडे रावलपिंडी
अप्रैल 2 तीसरा वनडे रावलपिंडी
अप्रैल 5 पहला टी-20 रावलपिंडी

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मार्क स्टेकेटी, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।


रिजर्व खिलाड़ी: सीन एबॉट, ब्रेंडन डोगेट, निक मैडिन्सन, मैथ्यू रेनशॉ।

ऑस्ट्रेलियाई वनडे और टी20 टीम
एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed