फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia captain Aaron Finch announces ODI retirement, will play in T20 world Cup

Aaron Finch Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने वनडे से संन्यास लिया, अब सिर्फ टी20 खेलेंगे

Sat, 10 Sep 2022 08:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 08:36 AM IST
सार

फिंच इस साल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछली सात पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए हैं। इसके बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Australia captain Aaron Finch announces ODI retirement, will play in T20 world Cup
आरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वह अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 145 वनडे मैच खेलने वाले एरोन फिंच इस फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली सात पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 26 रन निकले हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक प्रेस रिलीज के अनुसार फिंच ने कहा कि यह शानदार सफर रहा, जिसमें कई यादें भी बनीं। 
विज्ञापन


फिंच ने कहा "कुछ शानदार वनडे टीमों का सदस्य बनकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।" इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया। इसके बाद फिंच ने कहा कि यह नए कप्तान को मौका देने का समय है ताकि वह पूरी तैयारी कर सके और अगला विश्व कप जीत सके। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस स्तर पर मेरी मदद की और मेरा समर्थन किया। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में करेंगे कप्तानी
फिंच 2024 में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में कंगारू टीम की अगुआई करेंगे। वनडे में उन्होंने 5400 रन बनाए हैं। इसमें 17 शतक भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, उनका पहला शतक स्कॉटलैंड के खिलाफ आया था। इस मैच में उन्होंने 148 रन की पारी खेली थी। 

2018 में बने थे वनडे टीम के कप्तान
साल 2018 में बॉल टेंपरिंग का मामला आने के बाद स्टीव स्मिथ पर बैन लगा था और फिंच को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की तरफ से मैं एरोन फिंच को ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के रूप में उनके शानदार योगदान के लिए बधाई देना चाहूंगा। एरोन एक प्रतिभावान और जुझारू खिलाड़ी हैं, जिनकी शानदार बल्लेबाजी को उनकी बेहतरीन कप्तानी ने और बेहतर बनाया। वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला उनके निस्वार्थ भाव को दर्शाता है। एरोन आगामी टी20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। इस टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी, अनुभव और रणनीति हमारे लिए टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने के लिए अहम हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed