फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beats Pakistan by three wickets in only T20 completes tour after 24 year

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टी20 में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया, फिंच और स्टोइनिस का शानदार प्रदर्शन

Wed, 06 Apr 2022 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 09:16 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टी-20 मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने जीत के साथ पाकिस्तान का दौरा खत्म किया है। कंगारू टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे में पहुंची थी। 
 

विज्ञापन
Australia beats Pakistan by three wickets in only T20 completes tour after 24 year
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच लाहौर में खेला गया एकमात्र टी20 मैच कंगारू टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीन विकेट से जीतकर अपना पाकिस्तान दौरा समाप्त किया। कंगारू टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची थी और यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए सफल रहा। पहले टेस्ट और फिर टी-20 सीरीज जीतकर कंगारू टीम ने इस दौरे को यादगार बनाया। हालांकि, वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पांच गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। 
विज्ञापन


अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। इससे आईपीएल का रोमांच और ज्यादा बढ़ जाएगा। कोलकाता और लखनऊ जैसी टीमों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके साथ जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लय में हैं।  
विज्ञापन

बाबर की कप्तानी पारी बेकार 
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान और बाबर ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रिजवान 23 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। इसके बाद फखर जमान और इफित्कार अहमद भी कुछ खास नहीं कर सके। खुशदिल ने 24 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस बीच बाबर आजम ने 46 गेंद पर 66 रन बनाए। अंत में उस्मान कादिर ने छह गेंद में 18 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर आठ विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने चार और कैमरून ग्रीन ने दो विकेट लिए। एडम जंपा और सीन एबॉट को एक-एक विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए फिंच और स्टोइनिस ने किया कमाल
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठीक थी और पहले विकेट के लिए फिंच-हेड की जोड़ी ने 40 रन जोड़े। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान फिंच 55 रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्टोइनिस ने नौ गेंद में 23 रन की तूफानी पारी खेली। हेड ने 26, इंग्लिस ने 24 और बेन मैकडरमोट ने 22 रन बनाकर अपनी टीम की जीत तय कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने 19.1 ओवर में 163 रन बनाकर तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। 

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, उस्मान कादिर और मोहम्मद वासीम जूनियर ने दो-दो विकेट लिए। हरीस रऊफ को एक विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा
ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान को दौरे पर पहुंची थी और यह दौरा बहुत हद तक सफल रहा। सात में से तीन मैच कंगारू टीम के नाम रहे। वहीं दो मैच में पाकिस्तान को जीत मिली। दो मैच ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट और टी20 सीरीज अपने नाम की। वहीं वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे। इससे इस लीग का रोमांच और ज्यादा बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed