{"_id":"5a6b347d4f1c1ba0268b68ba","slug":"australia-beats-england-in-fourth-odi-by-3-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट कमिंस की 'आंधी' में उड़े इंग्लिश बल्लेबाज, कंगारू टीम को मिली पहली जीत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पेट कमिंस की 'आंधी' में उड़े इंग्लिश बल्लेबाज, कंगारू टीम को मिली पहली जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Jan 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
पेट कमिंस
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैविस हेड की धमाकेदार 96 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चौथे वन-डे में 3 विकेट से मात दी। हालांकि यह जीत कंगारू टीम के लिए महज एक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि इंग्लैंड इस सीरीज को पहले ही 3-1 से अपने नाम कर चुकी है।
एडिलेट में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में महज 196 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 78 रन बनाए, जबकि जेसन रॉय, जॉनी बियरस्टो, जो रूट और जॉस बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
कंगारू टीम की ओर से पैट कमिंस ने 10 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, जॉश हेजलवुड और एंड्रयू टाय ने 3-3 विकेट झटके।
197 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 37 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। एक समय कंगारू टीम के 70 रन पर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन ओपनर ट्रैविस हेड एक छोर पर डटे रहे और दूसरी तरफ से उन्हें मिचेल मार्श का साथ मिला।
विज्ञापन
हेड ने 107 गेंदो पर 15 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। इसके बाद विकेटकीपर टिम पेन ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को पहली जीत दिलाई।
इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, टॉम कुरैन और मार्क वुड ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिया। वहीं, 4 विकेट लेने वाले कंगारू गेंदबाज पेट कमिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।