फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beat England by 43 runs in lords Test leads five match series by 2-0

The Ashes: बैजबॉल पर फिर भारी पड़े कंगारू, दूसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में 43 रन से जीता, स्टोक्स का शतक बेकार

Sun, 02 Jul 2023 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

गुस्साए स्टोक्स ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि लगा इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने जा रहा है। वह स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के साथ 108 रन की साझेदारी कर चुके थे, इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 70 रन चाहिए थे और चार विकेट शेष थे, लेकिन यहां स्टोक्स 214 गेंद में नौ चौकों और नौ छक्कों की मदद से 155 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन
Australia beat England by 43 runs in lords Test leads five match series by 2-0
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रन से हरा दिया है। हालांकि, इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति ने एक बार ऑस्ट्रेलिया की सांसें थाम दी थीं। जॉनी बेयरस्टो को खेल भावना के विपरीत आउट किए जाने के बाद गुस्साए स्टोक्स ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि लगा इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने जा रहा है। वह स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के साथ 108 रन की साझेदारी कर चुके थे, इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 70 रन चाहिए थे और चार विकेट शेष थे, लेकिन यहां स्टोक्स 214 गेंद में नौ चौकों और नौ छक्कों की मदद से 155 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए यह टेस्ट 43 रन से जीत लिया और एशेज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


डकेट-स्टोक्स ने जोड़े 122 रन
114 पर चार विकेट से शुरुआत करते हुए बेन डकेट और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने जल्द ही शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस दौरान स्टोक्स ने 99 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह 14 पारियों और आठ टेस्ट बाद स्टोक्स का पहला अर्धशतक था। डकेट को हेजलवुड ने कैरी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 122 रन जोड़े। डकेट 112 गेंद मेंं रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1168 गेंद में अपने हजार रन भी पूरे किए।
विज्ञापन


बेयरस्टो को आउट करने पर ऑस्ट्रेलिया की हुई हूटिंग
विकेट कीपर जॉनी बेयरस्टो के आउट होने ने मैच में जान फूंक दी। बेयरस्टो 10 रन पर थे। ग्रीन के बाउंसर को उन्होंने सिर से ऊपर जाने दिया। गेंद छोड़ते ही बेयरस्टो क्रीज छोड़कर स्टोक्स से बात करने के लिए आगे बढ़ गए। कैरी ने पीछे से गेंद स्टंप पर मारकर अपील कर दी। अंपायर ने तीसरे अंपायर मरायस एरेस्मस पर फैसला छोड़ दिया। तीसरे अंपायर ने बेयरस्टो को आउट दे दिया। जिस पर उन्होंने निराशा जताई। स्टोक्स भी गुस्सा हुए। दर्शकों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को धोखेबाज, धोखेबाज कहकर हूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए स्टोक्स ने बनाए ताबड़तोड़ रन
बेयरस्टो को आउट दिए जाने के बाद मैच का परिदृश्य बदल गया। बेयरस्टो के आउट होने के दौरान स्टोक्स ने 126 गेंद में 62 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ग्रीन पर लगातार तीन चौके लगाए। ग्रीन के अगले ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के ठोक दिए और अपना 13वां टेस्ट शतक 142 गेंद में पूरा किया। उन्होंने 62 के बाद 38 रन सिफ 16 गेंद में बनाए। लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 243 रन था। लंच के बाद भी स्टोक्स का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने इस दौरान हेजलवुड पर तीन छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने मिचेल स्टार्क पर लगातार दो छक्के मिडविकेट के ऊपर पुल करके जड़े। हालांकि इस दौरान स्टोक्स के दो कैच भी छूटे।

ब्रॉड के साथ शतकीय साझेदारी कर आउट हुए स्टोक्स
स्टोक्स ने 197 गेंद में 150 रन पूरे किए। दोनों ने सातवें विकेट केलिए 92 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली, जिसमें ब्रॉड का योगदान सिर्फ 11 रन था। इंग्लैंड तीसरे सौ रन सिर्फ 111 गेंद में बनें। स्टोक्स 155 रन पर खेल रहे थे। यहां हेजलवुड की गेंद एक और पुल शॉट खेलने के चक्कर में वह विकेट कीपर कैरी को कैच दे बैठे। दोनों ने 121 गेंद में 108 रन की साझेदारी। बेयरस्टो के आउट होने के बाद उन्होंने 88 गेंद में 93 न बनाए, जिसमें आठ छक्के शामिल थे। ओली रोबिंसन (1) भी आते ही कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।


लॉंग रूम में सदस्यों ने बोले मेहमानों को अपशब्द
बेयरस्टो को आउट करने के तरीके पर लॉड्र्स के प्रतिष्ठित लॉंग रूम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को सदस्यों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेरलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को शिकायत की कि लंच के लिए मैदान से डे्रसिंग रूम जा रही टीम के कुछ सदस्यों से अपशब्द बोलने के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस पर एमसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से माफी मांगी और कहा कि विश्व क्रिकेट में लॉंग रूम बेहद अनूठी चीज है, जहां खिलाडिय़ों को सदस्यों को पार कर पवेलियन जाना होता है। सुबह के खेल के बाद भावनाएं जबरदस्त रूप से हावी थीं और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कुछ सदस्यों ने मेहमान खिलाडिय़ों से अपशब्द कहे। हम इन सदस्यों से अनुशासन में रहने के लिए बात करेंगे, लेकिन किसी को मैदान से बाहर भेजना संभव नहीं है। हालांकि वह भरोसा दिलाते हैं कि दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed