फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia are praying that Aaron Finch get fit for the third ODI in Indore

इंदौर वनडे से पहले यह प्रार्थना कर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
 Australia are praying that Aaron Finch get  fit for the third ODI  in Indore
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पारी की बेहतर शुरुआत करने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में अपने धुरंधर एरोन फिंच के फिट होने की प्रार्थना कर रही है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए जीत की दरकार है।

विज्ञापन


पिछले महीने काउंटी टीम सरे के लिए खेलते समय फिंच की पिंडली में चोट लग गई थी और उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दोनों वनडे में हिस्सा नहीं लिया। उनकी अनुपस्थिति में 25 वर्षीय युवा ओपनर हिल्टन कार्टराइट बेहतर करने में असफल रहे। चेन्नई में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एक रन पर और कोलकाता में भुवनेश्वर ने इसी स्कोर पर आउट कर दिया था। दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया अब तक सीरीज में आक्रामक शुरुआत नहीं कर पाई है। वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि अगर उन्हें इस सीरीज में बेहतर करना है कि तो भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि फिंच ने शनिवार को नेट पर अभ्यास भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed