{"_id":"59c6b1a34f1c1b2b688b6363","slug":"australia-are-praying-that-aaron-finch-get-fit-for-the-third-odi-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर वनडे से पहले यह प्रार्थना कर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंदौर वनडे से पहले यह प्रार्थना कर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पारी की बेहतर शुरुआत करने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में अपने धुरंधर एरोन फिंच के फिट होने की प्रार्थना कर रही है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए जीत की दरकार है।
विज्ञापन
पिछले महीने काउंटी टीम सरे के लिए खेलते समय फिंच की पिंडली में चोट लग गई थी और उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दोनों वनडे में हिस्सा नहीं लिया। उनकी अनुपस्थिति में 25 वर्षीय युवा ओपनर हिल्टन कार्टराइट बेहतर करने में असफल रहे। चेन्नई में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एक रन पर और कोलकाता में भुवनेश्वर ने इसी स्कोर पर आउट कर दिया था। दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया अब तक सीरीज में आक्रामक शुरुआत नहीं कर पाई है। वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि अगर उन्हें इस सीरीज में बेहतर करना है कि तो भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि फिंच ने शनिवार को नेट पर अभ्यास भी किया है।
विज्ञापन