फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia announced training squad for possible England tour, Usman Khawaja and Marcus Stoinis gets place

ENGvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया 26 सदस्यीय दल, कौन अंदर-कौन बाहर?

Thu, 16 Jul 2020 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jul 2020 10:40 AM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां करीब चार माह तक ठप पड़ी थी, हालांकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Australia announced training squad for possible England tour, Usman Khawaja and Marcus Stoinis gets place
ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 26 सदस्यीय उस दल की घोषणा कर दी जो इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में सीमित ओवर्स की सीरीज में हिस्सा लेंगे। डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जोश फिलिप जैसे कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों को इस स्क्वॉड में जगह मिली है। खराब मानसिक स्वास्थ के चलते क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले ग्लेन मैक्सवेल को भी इस शुरुआती टीम में जगह मिली है, जिन्होंने पिछले साल अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा,  मार्कस स्टोइनिस सरीखे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है तो 2019 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श और नाथन कोल्टर नाइल को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


फिलहाल इस दौरे के होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की माने तो वह लगातार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और सरकारी एजेंसियों के संपर्क में हैं। समय आने पर पुख्ता फैसला लिया जाएगा। शुरुआती टीम का एलान इसलिए किया गया है ताकि दौरे की तैयारियां शुरू की जा सके।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती 26 सदस्यीय टीम इस प्रकार से है:
आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, नाथन लियोन, सीन एबॉट,, मिचेल मार्श, बेन मैक्डरमोट, रिले मेरेडिथ, माइकल नीसर, जोश फिलिप, डेनियल सैम्स, डार्सी शॉर्ट, केन रिचर्डसन, और एडम जांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed