फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia allrounder marcus stoinis rules out of world cup due to injury marsh will replaced

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर, स्टार ऑलराउंडर स्टोइनिस चोट की वजह से टीम से हुए बाहर

Wed, 12 Jun 2019 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 12 Jun 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
Australia allrounder marcus stoinis rules out of world cup due to injury marsh will replaced
marcues stoinis - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप के शुरू होने के बाद से खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला भी जारी है। लगभग हर टीम से खिलाड़ी चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला ऑस्ट्रेलियाई टीम का जिसके दमदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को बुधवार को पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप का अपना चौथा मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले ये खबर उसके लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन


दरअसल भारत के खिलाफ मैच में स्टोइनिस की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद उनकी जांच हुई और वे अस्वस्थ पाए गए।

बता दें कि भारत के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के हाथों 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच में स्टोइनिस ने 7 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन लुटाकर कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के विकेट लिए थे। हालांकि बल्लेबाजी में वे कोई कमाल नहीं कर सके और शून्य पर आउट हो गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोइनिस के पूरे टूर्नामेंट में खेलने की संभावनाएं अभी भी बरकरार हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया-ए  की टीम से इंग्लैंड दौरे के लिए जा रहे ऑलराउंडर मिशेल मार्श को स्टोइनिस के कवर के तौर पर बुलाया गया है। 

शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पूर्व एक बार फिर से 29 साल के स्टोइनिस की फिटनेस की जांच होगी, जिसके बाद 15 सदस्यीय टीम में उनके विकल्प को स्थाई तौर पर शामिल करने के संदर्भ में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed