भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, पर कर दी शर्मनाक हरकत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की शानदार जीत के बाद एक गंभीर मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान उस्मान ख्वाजा का कहना है कि संजू सैमसन ने जीत के बाद उनके खिलाड़ियों के सामने थूका। यही नहीं उनके साथ अभद्रता भी की।
इंडियन एक्सप्रेस में छपि खबर के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ख्वाजा का आरोप है कि 227 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से गुरक्रीत सिंह मन और संजू सैमसन आखिर तक नाबाद रहे थे। टीम इंडिया यह मैच 4 विकेट से जीता और सीरीज अपने नाम की।
जीत मिलने के बाद सैमसन बल्लेबाजी के दौरान भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से बार-बार उलझे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रिकेटर अपनी बात सामने रखे तो अच्छी बात है लेकिन इस प्रकार की हरकत बेहद शर्मनाक और गलत है।
जाने क्यों किया संजू सैमसन ने ऐसा
ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान उस्मान ख्वाजा का आरोप है कि जब उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो विकेटकीपर संजू सैमसन ने एक कैच पर अपील की। उनके अनुसार वह कैच था लेकिन कैच नहीं माना गया। उस वक्त उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के साथ बहस हुई थी। वहां मामला निपटने के बाद सैमसन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वहां भी उलझने लगे।
ख्वाजा का आरोप है कि सैमसन बार-बार उनके टीम के खिलाड़ियों के साथ उलझ रहे थे। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने अच्छा खेला और जीत हासिल की पर इस तरह की हरकत अच्छे क्रिकेट में शोभा नहीं देती।"
वहीं, मैन ऑफ द मैच रहे गुरक्रीत सिंह मन का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का काम स्लेजिंग करना है, वह सीरीज में पहले से ही ऐसे कारनामे करते रही। सैमसन और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के बीच हुई कहा-सुनी पर उन्होंने कहा कि उनके बीच क्या बात हुई उन्हें नहीं मालूम।