फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: रहाणे के मुरीद हुए कप्तान कोहली, शतक की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 27 Dec 2020 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
australai vs india: virat kohli hails top knock from ajinkya rahane   
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाए गए उनके शतक को श्रेष्ठ करार दिया।

australai vs india: virat kohli hails top knock from ajinkya rahane   
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर @BCCI

कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट कर कहा, 'हमारे लिए एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वश्रेष्ठ पारी।' रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है।

 
australai vs india: virat kohli hails top knock from ajinkya rahane   
विराट कोहली - फोटो : social media

बता दें कि भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने ट्वीट कर कहा था, 'हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
australai vs india: virat kohli hails top knock from ajinkya rahane   
विराट कोहली - फोटो : Social media

बता दें कि कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडीलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गए थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed