{"_id":"5fe87677b3e24b51d4294bd0","slug":"australai-vs-india-virat-kohli-hails-top-knock-from-ajinkya-rahane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: रहाणे के मुरीद हुए कप्तान कोहली, शतक की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: रहाणे के मुरीद हुए कप्तान कोहली, शतक की तारीफ में पढ़े कसीदे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाए गए उनके शतक को श्रेष्ठ करार दिया।
2 of 4
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर @BCCI
कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट कर कहा, 'हमारे लिए एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वश्रेष्ठ पारी।' रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है।
Another great day for us. Proper test cricket at its best. Absolutely top knock from Jinks👌@ajinkyarahane88
बता दें कि भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने ट्वीट कर कहा था, 'हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : Social media
बता दें कि कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडीलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गए थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।