महिला दिवस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सौगात: SCG में लगेगी महिला खिलाड़ी की प्रतिमा
ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट टीम का 86 साल पुराना इतिहास है। जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब 1935 में ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं, इंग्लैंड की महिला टीम से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्त्री अपने आप में एक संपूर्ण और सक्षम व्यक्तित्व हैं, उसमें संरचनात्मक और संवेदनात्मक जैसे अनेक गुण हैं, इस बात को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में भी मान लिया गया। देशभर में क्रिकेटर्स की 73 मूर्तियां स्थापित हैं, लेकिन सारी पुरुष खिलाड़ियों की, अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खिलाड़ियों को उनका उचित सम्मान दिलाने का फैसला लिया है।
We’re choosing to challenge on this International Women’s Day.
In exciting news, the first sculpture of a women’s cricketer is going to be housed at the @scg!विज्ञापन
It’s time to address gender imbalance in public recognition of the women’s game. #IWD2021 #ChooseToChallange pic.twitter.com/GcvUangOrxविज्ञापन विज्ञापन— Cricket Australia (@CricketAus) March 7, 2021
इसे लैंगिक समानता की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है। कांसे में किस महिला खिलाड़ी को अमर किया जाएगा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यह मूर्ती सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में स्थापित होगी। सिर्फ इतना ही नहीं महिला क्रिकेटर्स के नाम पर अब मैदान और स्टैंड्स का भी नामकरण होगा। साथ ही साथ गवर्निंग काउंसिल उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्यकारिणी का भी गठन करेगा।
ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट टीम का 86 साल पुराना इतिहास है। जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब 1935 में ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं, इंग्लैंड की महिला टीम से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही थी।
One year ago. Best night ever! 🏆💖 #T20WorldCup #IWD2021 pic.twitter.com/buze3LQmgZ
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) March 7, 2021
आज ही के दिन ठीक एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को हराकार टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम छह एकदिवसीय विश्व कप, पांच वर्ल्ड टी-20 के साथ तीनों फॉर्मेट में कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकीं हैं। ब्रैडमैन संग्रहालय की निदेशक रिना होर न्यू साउथ वेल्स राज्य की महिला क्रिकेटर भी रह चुकीं हैं। इस घोषणा के बाद वह भावुक नजर आईं।