फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS-W vs PAK-W: Pakistani Cricketer Nida Dar in Controversy After Pulling Out From Tahlia McGrath’s Delivery

AUS vs PAK: गेंदबाज के हाथ से गेंद निकलने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने छोड़ी क्रीज, कमेंटेटर बोले- ये आउट है

Sun, 22 Jan 2023 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 01:11 PM IST
सार

पाकिस्तान की निदा डार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने के बाद क्रीज से हटने का फैसला किया। अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया, लेकिन कमेंटेटर ने कहा कि इसे आउट दिया जाना चाहिए था। 
 

विज्ञापन
AUS-W vs PAK-W: Pakistani Cricketer Nida Dar in Controversy After Pulling Out From Tahlia McGrath’s Delivery
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो आमतौर पर नहीं होता है। पाकिस्तान की बल्लेबाज निदा डार ने गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने के बाद क्रीज से हटने का फैसला किया। गेंद उनके स्टंप पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। इसके बाद अंपायर के फैसले पर जमकर बवाल हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी अंपायर और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की इस वजह से ज्यादा हंगामा नहीं हुआ, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हारने पर यह घटना और बड़ा रूप ले सकती थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 235 रन बनाए और कंगारू टीम ने 101 रन से मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान की पारी के 27वें ओवर में निदा डार क्रीज पर थीं और ताहिला मैकग्राथ ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी कर रही थीं। निडा अपने स्टांस पर गेंद का सामना करने के लिए तैयार हो रही थीं और ताहिला ने अपने रनअप में दौड़ना शुरू कर दिया। जैसे ही निदा डार ने गेंदबाज की तरफ देखा तो ताहिला गेंद छोड़ रही थीं। यह देख निदा डार पीछे हट गईं, लेकिन तब तक गेंद ताहिला के हाथ से छूट चुकी थी। 


गेंद जाकर स्टंप पर लगी, लेकिन अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस पर हैरानी जताई। हालांकि, निदा डार बल्लेबाजी करती रहीं, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। मैच के दौरान कमेंटेटर ने कहा कि नियम के अनुसार गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले बल्लेबाज को फैसला करना होता है कि वह गेंद खेलने के लिए तैयार है या नहीं। निदा डार ने गेंद छूटने के बाद हटने का फैसला किया। इसलिए उन्हें आउट दिया जाना चाहिए था। बाद में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी यह दावा किया गया कि निदा डार नियमों के हिसाब से आउट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed