{"_id":"63905d98daa2e51a9f0c1b8c","slug":"aus-vs-wi-2nd-test-pat-cummins-out-of-2nd-west-indies-test-steve-smith-to-captain-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी
Wed, 07 Dec 2022 03:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:41 PM IST
सार
अब एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। अब एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करते दिखेंगे। कमिंस जांघ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और पर्थ में शुरुआती टेस्ट के आखिरी दो दिनों में गेंदबाजी नहीं की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 164 रनों से जीता था। कमिंस ने एडिलेड में गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट के लिए फिट होने का भरोसा जताया था, लेकिन समय पर नहीं उबर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा- मेडिकल स्टाफ टीम एडिलेड में कमिंस की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कमिंस रिकवर भी कर रहे हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं का माना है कि तेज गेंदबाज मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाया है। ऐसे में उन्हें आराम दिया जाना ही सही विकल्प था। कमिंस पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भी कोरोना के संपर्क में आने पर नहीं खेल पाए थे। तब भी उप-कप्तान स्मिथ उस टेस्ट में कप्तान बने थे।
बोलैंड पिछले साल एशेज में खेले थे, लेकिन इस साल लगातार विदेशी दौरों के लिए उनकी अनदेखी की गई। ऑस्ट्रेलिया इस समर पांच टेस्ट खेलेगा, जिसमें से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद तीन मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शामिल हैं। कमिंस इस महीने के अंत में ब्रिसबेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी कर सकते हैं।
कमिंस के बिना भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले गए पिछले मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। नाथन ल्यॉन ने दूसरी पारी में 128 रन देकर छह विकेट झटके थे। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट डे-नाइट होगा। डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने सभी नौ पिंक बॉल टेस्ट में जीत हासिल की है। इनमें से छह एडिलेड ओवल में खेले गए हैं।
वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एनक्रमा बोनर चोटिल हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस सप्ताह खेलने के लिए फिट होंगे या नहीं। वेस्टइंडीज का पेस अटैक भी संघर्ष कर रहा है। काइल मेयर्स (कंधे में खिंचाव) पर्थ की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने में असमर्थ रहे थे, जबकि केमार रोच हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से नहीं खेल रहे हैं। जेडेन सील्स घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं।